Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

गरुड में फायर टीम ने बुझाई जंगल की आग

गरुड, बागेश्वर । जंगलों में लगी भीषण आग पर फायर यूनिट गरुड़ ने पाया काबू; वन संपदा को बचाया।आज दिनांक 25.12.2025 को फायर स्टेशन गरुड़ को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खड़ेरिया के समीपवर्ती जंगलों में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। सूचना पर वन संपदा के खतरे को देखते हुए फायर यूनिट गरुड़ की टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर फायर टीम ने देखा कि चीड़ के पत्तों (पिरुल) और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैल रही थी। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मिनी हाई प्रेशर पंप की सहायता से पंपिंग शुरू की गई। अग्निशमन कर्मियों ने होज रील के माध्यम से पानी की धार व फुहार डालकर आग की लपटों को नियंत्रित किया और उसे पूरी तरह बुझा दिया।
फायर सर्विस की इस तत्परता से आग को घने जंगल के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा पारिस्थितिक नुकसान टल गया।
बागेश्वर पुलिस आमजन से अपील करती है कि सूखे मौसम में जंगलों के आसपास ज्वलनशील पदार्थ न छोड़ें और आग लगने की स्थिति में तत्काल पुलिस/फायर विभाग को सूचित करें।

Advertisement