Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

हर्ष फायरिंग ने ली फिर एक जान

हल्द्वानी,  ( आखरीआंख ) मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचैर इलाके में बीती रात शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। युवक को तत्काल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कानून कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
मिली जानकारी के अनुसार लामाचैड़ क्षेत्र में देर रात एक शादी समारोह चल रहा था। डीजे की धुन पर लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी, गोली वहां डांस कर रहे कौस्तुभ पलड़िया के सीने में जा लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल कौस्तुभ को तत्काल अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक युवक और गोली चलाने वाला आरोपी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा का कहना है कि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है, जो भी दोषी होगी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही आरोपी का लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।

You may have missed

Advertisement