Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

तारा सिंह बने व्यापार मंडल अध्यक्ष

बागेश्वर कपकोट( आखरीआंख )   व्यापार मंडल कपकोट का चुनाव शांतिपूर्ण रुप से सम्पन्न हो गया हैं। जिलाध्यक्ष बबलू नेगी व जिलाप्रभारी मनोज अरोड़ा की अगुवाई में चुनाव सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर तारा सिंह कपकोटी व महामंत्री पद पर हेम कपकोटी विजयी रहें। रविवार प्रातः 10 बजे से कपकोट रामलीला मैदान में नगर अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए मतदान शुरु हुआ। अध्यक्ष पद पर तारा सिंह कपकोटी व राजेन्द्र सिंह कपकोटी में सीधा मुकाबला रहा। तारा सिंह कपकोटी 53 मतों से विजयी घोषित हुए। महामंत्री पद पर हेम कपकोटी,लोकेश कपकोटी व प्रकाश देव में त्रिकोणीय मुकाबला रहा। जिसमें हेम कपकोटी 77 मतों से विजयी घोषित हुए। जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने कहा कि संगठन सदा व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत रहा हैं। कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए सदा तत्पर हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारियों की समस्याओं को तत्परता से उठाने की अपील की। जिलाप्रभारी मनोज अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलेभर में चुनाव करवाए जाने हैं। जल्द ही जिले की अन्य इकाइयों में भी चुनाव कराए जाएंगे। इस दौरान जिला महामंत्री अनिल कार्की,अध्यक्ष बागेश्वर हरीश सोनी,संगठन मंत्री शेखर पांडेय, राम सिंह कपकोटी, गोपाल दत्त जोशी,प्रकाश काण्डपाल, नवीन उपाध्याय,रघुवीर बिष्ट,शेर सिंह ऐठानी आदि मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement