Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

अब ट्रंप ने खुद को बताया ‘वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति, खुद पोस्ट करके किया दावा


वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला को लेकर की गई अमेरिकी कार्रवाई के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बीच उन्होंने एक विवादित और हैरान करने वाला दावा किया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशलÓ पर खुद को वेनेजुएला का ‘कार्यवाहक राष्ट्रपतिÓ बताया है। उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि इसी महीने की शुरुआत में अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की थी। इस दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस के साथ हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क ले जाया गया था, जहां उन पर नार्को-टेररिज्म से जुड़ी साजिश के गंभीर आरोप लगाए गए।
इसके बाद ट्रंप ने बयान दिया था कि अमेरिका वेनेजुएला की जिम्मेदारी तब तक संभालेगा, जब तक वहां एक सुरक्षित, सही और समझदारी भरा सत्ता परिवर्तन नहीं हो जाता। उन्होंने कहा था कि अमेरिका यह जोखिम नहीं उठा सकता कि कोई ऐसा पक्ष वेनेजुएला पर कब्जा कर ले, जो वहां की जनता के हितों के खिलाफ हो।
बाद में वेनेजुएला की सत्ता उपराष्ट्रपति और तेल मंत्री डेल्सी रोड्रिगेज को सौंपी गई, जिन्होंने पिछले सप्ताह देश की अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में औपचारिक शपथ ली। इसके बाद ट्रंप ने कहा था कि वेनेजुएला के अंतरिम प्रशासन की ओर से अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल उच्च गुणवत्ता वाला और स्वीकृत तेल उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे बाजार भाव पर बेचा जाएगा।
इससे पहले यह भी सामने आया था कि ट्रंप प्रशासन वेनेजुएला पर दबाव बना रहा है कि वह चीन, रूस, ईरान और क्यूबा के साथ अपने आर्थिक संबंध समाप्त करे। इसके बदले में ही उसे अधिक तेल उत्पादन की अनुमति दी जाएगी। एबीसी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि अमेरिकी प्रशासन चाहता है कि वेनेजुएला तेल उत्पादन के क्षेत्र में केवल अमेरिका के साथ साझेदारी करे और कच्चा तेल बेचते समय अमेरिका को प्राथमिकता दे। फिलहाल यह पूरा मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

You may have missed

Advertisement