Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

उत्तरायणी मेले में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, फूड स्टॉलों का सघन निरीक्षण

बागेश्वर । जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं मानक विभाग द्वारा उत्तरायणी मेले में लगाए गए फूड स्टॉलों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना रहा।

निरीक्षण के दौरान मिठाई, नमकीन, दूध सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल नौ नमूने जांच हेतु संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए। विभाग द्वारा खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

स्टॉल संचालकों को खाद्य सामग्री को ढककर रखने, साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा एक्सपायर्ड अथवा खराब सामग्री का उपयोग न करने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

निरीक्षण दल में अभिहित अधिकारी प्रकाश चंद फुलारा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सहित कार्मिक भूपेंद्र देव एवं जीवन धोनी शामिल रहे। विभाग की इस कार्रवाई से उत्तरायणी मेले में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

Advertisement