तीन नाबालिक लड़कीयो के अपहरण में दो अभियुक्त हल्द्वानी से गिरफ्तार
बागेश्वर ( आखरीआंख ) 22 फरवरी 19 को कोतवाली पुलिस द्वारा पीड़िता के पिता श्री नरेश राम द्वारा अपनी पुत्री उम्र 16 वर्ष व एक अन्य लड़की जो घर से बिना बताए कही चले जाने सम्बन्धी प्रार्थना पत्र कोतवाली पुलिस को दिया गया। जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा FIR NO.-28/19 धारा 365 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना छानबीन करने पर पता लगा कि उपरोक्त दोनों के अलावा एक अन्य तीसरी लड़की भी लापता है।
जिसमें पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार* टेक्निकल टीम द्वारा दी गई लीड के आधार पर दिनांक 25.02.2019 को पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी में अभ्युक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नाबालिको को सकुशल बरामद किया, दौराने विवेचना धारा 363/366(A)आईपीसी की बढ़ोतरी की गई, टीम द्वारा भारी मशक्कत के बाद अभ्युक्तो को गिरफ्तार किया गया व नाबालिकों को सकुशल बरामद किया गया।अभ्युक्तो को दिनांक 26.02.2019 को मा० न्यायालय बागेश्वर के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुकतो का विवरण अर्जुन सिंह पुत्र जय सिंह निवासी-कठायतवाड़ा बागेश्वर धीरज थापा पुत्र धन सिंह थापा निवासी-ग्राम चौरासी बागेश्वर हैं।
पुलिस टीम में उ०नि०-श्री मदन लाल (कोतवालीबागेश्वर)उ०नि०-सुरभि राणा (कोतवाली बागेश्वर)कानि०- भगत पाँगती (कोतवाली बागेश्वर) म०कानि०- कविता भंडारी(कोतवाली बागेश्वर) कानि०-हेम मठपाल (एस०ओ०जी० बागेश्वर शामिल है।
