Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

मलयनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर हरित संकल्प: 580वें दिन भी जारी रहा पौधारोपण अभियान


पिथौरागढ़ । उत्तराखण्ड में राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में संचालित अनूठा पौधारोपण अभियान आज अपने 580वें दिन भी निरंतरता के साथ आगे बढ़ता रहा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर डीडीहाट स्थित मलयनाथ स्वामी मंदिर परिसर में इस हरित पहल का विशेष आयोजन हुआ, जहाँ हर्षित गुरुरानी ने योगिता गुरुरानी पांडेय और शोभित पांडेय के साथ पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर हर्षित गुरुरानी ने कहा कि वे बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण से जुड़े हुए हैं और इसे जीवन का नैतिक दायित्व मानते हैं। योगिता गुरुरानी पांडेय ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए कहा कि पौधारोपण ही धरती के भविष्य को सुरक्षित रखने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। वहीं शोभित पांडेय ने प्रकृति सेवा को ही पर्यावरण संरक्षण की सच्ची साधना बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की।
राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी ने स्पष्ट किया कि उनका यह हरित अभियान निरंतर चलता रहेगा और समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास आगे भी इसी संकल्प के साथ जारी रहेगा।

Advertisement