Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिला सिलेंडर


रुड़की ।  बेडपुर चौक पर गैस सिलेंडर लेने के लिए शनिवार को सुबह छह बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। तेज धूप और गर्मी में लोग घंटों तक खड़े रहे, लेकिन गैस की गाड़ी वहां नहीं पहुंची। उपभोक्ताओं को दोपहर तक इंतजार करने के बाद जानकारी मिली कि गैस की गाड़ी माजरी गांव में ईंट भट्टे के पास खड़ी है और वहीं सिलेंडर वितरण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही लोग बेडपुर चौक से माजरी गांव की ओर पहुंच गए, जहां पहले से ही लंबी कतार लग चुकी थी। एजेंसी कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को बताया कि केवल 26 मार्च से पहले बुकिंग कराने वालों को ही गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके बाद बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर सका। इससे काफी लोग निराश होकर खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए।

Advertisement