April 23, 2026

बागेश्वर में तीन दिन से लापता बुजुर्ग महिला, ड्रोन से तलाश जारी


बागेश्वर ।  कांडा तहसील के गोखुरी गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला तीन दिन से लापता है। पुलिस ने ड्रोन की मदद से खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार से एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम जंगलों में सघन तलाशी अभियान चला रही है, जिसमें स्थानीय ग्रामीण भी सहयोग कर रहे हैं। पिथौरागढ़ के थल निवासी हरीश चंद्र उप्रेती की मां रेवती देवी 20 अप्रैल को अचानक लापता हो गई थीं। लगातार तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है और अनहोनी की आशंका भी सताने लगी है। थाना प्रभारी दिनेश पंत ने बताया कि सभी संभावित क्षेत्रों में खोज अभियान जारी है।