Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

बागेश्वर में सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


बागेश्वर ।     बनलेख-सहेत-कलोड़ी-दारसिंग मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और जल्द सड़क निर्माण नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी। अर्जुन देव के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि कई बार मांग उठाने और सर्वे होने के बावजूद आज तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। जनता दरबार से लेकर मंडलायुक्त कार्यालय तक शिकायत करने के बाद भी विभाग उनकी अनदेखी कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नहीं होने से मरीजों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। पलायन के कारण गांवों में युवा भी कम रह गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएमजीएसवाई विभाग उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो बागेश्वर-घरमघर मोटर मार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, विमला भाकुनी, सुनीता भाकुनी, चंपा भाकुनी, भावना भाकुनी, नीलम, कमला, मनोज सिंह, चंचल सिंह और महिपाल सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement