Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बैजनाथ पुलिस ने 34 लोगों के चालान काटे


बागेश्वर, गरुड ।  यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कोतवाली पुलिस ने जमकर डंडा चलाया। इस मौके पर 34 चालान काटकर 18 हजार का संयोजन शुल्क वसूला। बैजनाथ के कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने स्कूली वाहनों समेत अन्य वाहनों की गहन चेकिंग की। उन्होंने वाहनों के अंदर जाकर स्वयं सवारियों की चेकिंग की। वाहनों में मानक से अधिक सवारियां पाई गईं। चलानी कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी। बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग रेस ड्राइविंग करने पर कई वाहनों के चालान काटकर कड़ी हिदायत दी। कोतवाल कैलाश सिंह नेगी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा न करें, नाबालिगों को वाहन न दें, ट्रिपल राइडिंग रेस ड्राइविंग न करें, यातायात नियमों का पालन करें। उप निरीक्षक विनीता बिष्ट, उमेश सिंह रजवार आदि उपस्थित थे।

Advertisement