Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

एक फोन के लिए चढ़नी पड़ती है चढ़ाई


चमोली ।   डिजिटल युग में जहां देश 5जी सेवाओं की ओर तेजी से बढ़ रहा है वहीं चमोली जिले की निजमुला घाटी के ग्रामीण आज भी एक फोन करने के लिए एक किमी दूर या फिर पहाड़ी पर जाते हैं। घाटी के मोली और हडुंग गांव अब तक संचार सेवा से नहीं जुड़ पाए हैं जबकि गाड़ी, व्यारा, निजमुला और पगना क्षेत्रों में भी मोबाइल नेटवर्क की स्थिति बेहद खराब है। मोली-हडुंग गांव के ग्राम प्रधान भगत सिंह फरस्वाण ने बताया कि ग्रामीण वर्षों से बेहतर संचार सुविधा की मांग कर रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। गाड़ी गांव की ग्राम प्रधान मंदोदरी देवी ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से संचार व्यवस्था चरमराई हुई है। मोबाइल से परिचितों से बातचीत ही नहीं हो पाती। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर जिलाधिकारी गौरव कुमार का कहना है कि क्षेत्र में संचार सेवा का विस्तार किया जाएगा।

Advertisement