Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

गरुड़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत, परिवर्तन संकल्प अभियान को मिला जनसमर्थन

गरुड़, बागेश्वर। उत्तराखंड कांग्रेस के परिवर्तन संकल्प अभियान के तहत शनिवार को कौसानी से गरुड़ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्ण एवं भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा कांग्रेस के समर्थन में जोरदार नारे लगाकर पूरे क्षेत्र को राजनीतिक उत्साह से सराबोर कर दिया।

स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए संगठन की मजबूती, जनसरोकारों और परिवर्तन संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा प्रदेश में जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत परिवर्तन संकल्प यात्रा कपकोट में आयोजित सम्मेलन के लिए रवाना हुई, जहां अभियान के अगले चरण के कार्यक्रम संपन्न हुए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बिष्ट, भरत फर्स्वाण , गिरीश तिवारी, एसपी सिंह, प्रमोद सिंह रावत, हीरा पटवाल , राजेंद्र किरमोलिया , प्रकाश कोहली, लक्ष्मण आर्य, प्रकाश आर्य, गोपाल , दिग्विजय फर्स्वाण, विशाल फर्स्वाण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिसने परिवर्तन संकल्प अभियान को क्षेत्र में नई ऊर्जा प्रदान की।

Advertisement