Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

अग्निवीर योजना से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़: डॉ. रावत


पौड़ी ।  जिला मुख्यालय में रविवार को कांग्रेस ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत रैली निकाली, जो एजेंसी चौक से प्रेक्षागृह तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।प्रेक्षागृह में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि अग्निवीर योजना लागू होने के बाद प्रदेश के युवा परेशान है। सरकार ने यह योजना लागू कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। कहा कि भाजपा के राज में राममंदिर में घोटाले का मामला सामने आया है लेकिन अभी तक एक भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में 45 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी का समर्थन बढ़ाने और एकजुट रहने की अपील की। वहीं विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि जनता सरकार से नाराज है और कांग्रेस के प्रति समर्थन बढ़ रहा है, साथ ही गुटबाजी छोड़कर एकजुटता पर जोर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, हरिकृष्ण भट्ट, अरूणा कुमार, सुंदरलाल मुयाल, विनोद दनोशी, तामेश्वर आर्य, वीरप्रताप, गौरव सागर, प्रमोद मंद्रवाल आदि शामिल रहे।
प्रत्याशियों को दिलाई एकजुट रहने की शपथ:  कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे सभी प्रत्याशियों को मंच पर बुलाकर एकजुट रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जिस भी दावेदार को टिकट देगा, सभी मिलकर उसे जीत दिलाने का काम करेंगे। इसके बाद सभी दावेदारों ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प लिया।

Advertisement