Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49 वाहनों के चालान, 22 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

बागेश्वर। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपदभर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने, शराब पीकर उत्पात करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा पुलिस आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने 49 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए, जिनमें 7 वाहनों के कोर्ट चालान भी शामिल हैं।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 22 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस की अपील:
पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने, हुड़दंग से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की अशांति या कानून व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की है।

Advertisement