Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

25 वर्ष पुरानी माँग : सड़क के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
कोटद्वार । द्वारीखाल ब्लॉक के दीवा गांव में दीवा-द्वारीखाल मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। कोटद्वार कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नाराजगी जताई।प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि दीवा-द्वारीखाल मोटर मार्ग की मांग पिछले करीब 25 वर्षों से की जा रही है लेकिन आज तक सड़क निर्माण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्रीय विधायक रेनू बिष्ट के पैतृक गांव समेत आसपास के कई गांवों के लिए जीवनरेखा साबित होगी। इसके बावजूद जनहित की इस मांग की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क के अभाव में ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और क्षेत्रीय विधायक ने सड़क निर्माण को लेकर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो जनप्रतिनिधियों का गांव में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में महेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, सोहन सिंह, मुरली सिंह, सतेंद्र सिंह, मदन सिंह, विनीता देवी, कपोत्री देवी, रजनी देवी, रमेश सिंह, जयमल सिंह, देवेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह, धर्म सिंह, आनंद सिंह, हरीश सिंह शामिल थे।

Advertisement