Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

बारिश का कहर: ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

बागेश्वर । भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 10 जुलाई को जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जनपद बागेश्वर के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

You may have missed

Advertisement