Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

ग्राम गासी में आठ नाली भांग की फसल पर चला बागेश्वर पुलिस का बुलडोजर, नशामुक्ति का दिया संदेश

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत कपकोट पुलिस ने ग्राम गासी में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग आठ नाली भूमि पर उगाई गई अवैध भांग की फसल को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई ग्रामीणों के सहयोग से की गई।

अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की खेती या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

इसके साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया। साइबर ठगी के नए तरीकों, हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए।

पुलिस ने लोगों से नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

Advertisement