Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

किसानों की आय बढ़ाने को नवाचार और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन पर जोर: डीएम

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि, उद्यान एवं मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, उत्पादन गतिविधियों तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को किसानों के लिए नियमित एक्सपोजर विजिट आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें आधुनिक खेती, नई तकनीकों और सफल कृषि मॉडल की जानकारी मिल सके। उन्होंने उद्यान विभाग को जनपद में आलू बीज (सीड) उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

उन्होंने ब्लैक राइस और रेड राइस की खेती को प्रोत्साहित करने, उत्पादन बढ़ाने तथा गुणवत्तापूर्ण बीज तैयार करने वाले प्रगतिशील किसानों की पहचान करने के निर्देश भी दिए। साथ ही सभी संबंधित विभागों को फार्म रजिस्ट्री का कार्य तेजी से पूरा करने को कहा।

बैठक में उद्यान विभाग को एवोकाडो और लिलियम जैसी उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने तथा जनपद में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना के लिए शीघ्र उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement