श्रावण माह के द्वितीय सोमवार को निकलेगी भव्य डाक कांवड़ यात्रा, देवनाई घाटी के युवाओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील
गरुड़, बागेश्वर। देवनाई घाटी की क्षेत्रीय जनता एवं युवाओं के सहयोग से श्रावण माह के द्वितीय सोमवार 27 जुलाई 2026 को कण्ठेश्वर मंदिर से बागेश्वर तक भव्य डाक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी यात्रा का आयोजन पूरे श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है। पहले यह कार्यक्रम श्रावण के तृतीय सोमवार को प्रस्तावित था, लेकिन युवा साथियों की अग्निवीर भर्ती को देखते हुए इसे द्वितीय सोमवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
आयोजकों ने समस्त क्षेत्रीय जनता एवं युवा साथियों से अपील की है कि वे प्रातः 8 बजे कण्ठेश्वर मंदिर पहुंचकर कांवड़ यात्रा की शोभा बढ़ाएं। साथ ही युवाओं से बाइक या स्कूटी के साथ यात्रा में शामिल होने का भी अनुरोध किया गया है।
कार्यक्रम की समय-सारिणी
प्रातः 8:00 से 8:15 बजे तक – कण्ठेश्वर मंदिर में प्रतिभागियों का एकत्रीकरण।
प्रातः 8:15 से 8:30 बजे तक – कण्ठेश्वर से बागेश्वर के लिए डाक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ।
प्रातः 10:00 बजे तक – बागेश्वर पहुंचना।
प्रातः 10:00 से 10:15 बजे तक – बागेश्वर से कण्ठेश्वर मंदिर के लिए वापसी।
कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन हेतु सुंदर सिंह बरोलिया (देवनाई), मदन मोहन कांडपाल (बन्तोली), मोहन सिंह बोरा (भगरतोला), कल्याण सिंह बरोलिया (भतड़िया) एवं चंदन सिंह बोरा (कफलदूंगा) को संयोजक बनाया गया है।
यात्रा को सफल बनाने में जिला पंचायत सदस्य भास्कर सिंह बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद डसीला एवं रीना गोस्वामी, ग्राम प्रधान भुवन गिरी (घिरतोली), पुष्पा गोस्वामी (हरबगड़), कला गोस्वामी (कफलदूंगा), प्रेमनाथ गोस्वामी (रणकुड़ी), मोहन सिंह राणा (कोटतुलारी), भरत राम (पोखरी) तथा रमेश बरोलिया (भतड़िया) का विशेष सहयोग रहेगा।
आयोजकों ने ग्राम प्रधान विजय गिरी गोस्वामी (थाकला), ग्राम सभा थाकला के समस्त ग्रामवासियों एवं व्यापार मंडल देवनाई के सभी व्यापारी बंधुओं के प्रति सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकता के इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेकर कांवड़ यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।
