September 19, 2026

बैजनाथ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार : सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वाला गिरफ्तार

गरुड़, बागेश्वर । पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देशन में मंगलवार को कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने चंचल राम निवासी ग्राम ग्वाड़ पजेना, पोस्ट डंगोली, कोतवाली बैजनाथ, जिला बागेश्वर को सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और उत्पात मचाते हुए पाए जाने पर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कहा कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा तथा सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग, नशे में उत्पात और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की अपील : आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने, हुड़दंग से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की अशांति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की गई है।