बागेश्वर में 42923 मतदाताओं को किया नोटिस जारी
बागेश्वर । दिनांक 05 अगस्त, 2026 को उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अन्र्तगत जनपद के अपर जिलाधिकारी / उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं 46-कपकोट./47-बागेश्वर(अ.जा.) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ मतदाता सूची को पारदर्शी एवं शुद्ध बनाये जाने हेतु जनपद के कुल 42923 मतदाताओं के नाम में विसंगतियां पाये जाने के कारण नोटिस जारी किये गये हैं नोटिसों की सुनवाई की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में जनपद के दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दिनांक 05 अगस्त 2026 तक कुल 54 मतदेय स्थलों में 5568 मतदाताओं के नोटिसों पर सुनवाई की गई है, तथा दोनों ई०आर०ओ० द्वारा अवगत कराया गया नोटिस सुनवाई के दौरान मतदाता को मतदेय स्थल तक न आना पड़े बी०एल०ओ० द्वारा नोटिस वितरण के समय ही निर्धारित डॉक्यूमेंट प्राप्त किये जा रहे है।
उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी द्वारा यह अवगत कराया गया कि दावे आपत्तियों प्राप्त करने अवधि के दौरान ब्लक में किसी भी व्यक्ति विशेष से ब्लक में फार्म-6 एवं 7 प्राप्त न किये जाय। दावे आपत्तियां निस्तारण के उपरान्त प्रत्येक सप्ताह सुनवाई करते हुए मा०प्रा०राजनैतिक दलों को 9,10,11,11A एवं 11B की सूची उपलब्ध कराये जाय।
बैठक में श्री एन.एस. नवियाल उप जिला निर्वाचन अधिकारी, 46-कपकोट विधानसभा क्षेत्र के ERO श्री अनिल चन्याल एवं 47-बागेश्वर (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र ERO श्रीमती प्रियंका रानी काग्रेस पार्टी के श्री प्रवीण सिह कोरंगा व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहें।
