अग्निवीर योजना की कमियों को दूर करना जरूरी: कर्नल रोहित चौधरी
ऋषिकेश । कांग्रेस पूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवा निवृत्त कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सेना का मनोबल और उसकी संरचना सशक्त होना जरूरी है। कहा कि अग्निवीर योजना में कई कमियां हैं, जिन्हें दूर किया जाना आवश्यक है। गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व सैनिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवा निवृत्त कर्नल रोहित चौधरी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला से स्वागत किया। कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि वह अग्निवीर आक्रोश यात्रा के देहरादून कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। कहा कि कांग्रेस सैनिकों, पूर्व सैनिकों और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं की आवाज लगातार उठाती रहेगी।परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड वीर सैनिकों की भूमि है और यहां के युवाओं का सेना से विशेष जुड़ाव रहा है। कांग्रेस पूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष महेश कुकरेती ने कहा कि संगठन सैनिकों और युवाओं के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगा तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा। स्वागत करने वालों में डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, मुकेश प्रसाद, एसपी बहुगुणा, दुर्गा थापा, राजेंद्र बिष्ट, ध्यानेंद्र पंवार, सरजीत कृशाली, विजय गोस्वामी, साहिल अली, आशिक अली आदि उपस्थित रहे।
