Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने 14 बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बागेश्वर। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर संचालित ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा (आईपीएस) के निर्देशन में जनपदभर में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 5 अगस्त को थाना झिरौली पुलिस ने ग्राम असो सल्लाकोट निवासी गणेश सिंह असवाल पुत्र स्वर्गीय सोबन सिंह को 12 बोतल मैकडॉवल अंग्रेजी शराब तथा दो बोतल माल्टा देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना झिरौली में एफआईआर संख्या 12/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष मनोहर चन्द के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल भुवन नेगी एवं हेड कांस्टेबल उमेश पंत की टीम ने की।

Advertisement