September 16, 2026

टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों को किसानों छूट देने की मांग को लेकर धरना


विकासनगर ।   बल्लुपुर-पांवटा हाईवे पर धर्मावाला के पास बने टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों और किसानों को छूट देने की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन का गुस्सा फूट पड़ा। भाकियू ने स्थानीय लोगों के साथ धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि स्थानीय किसानों और लोगों के साथ ही पांवटा के लोगों को भी टोल प्लाजा में छूट देना चाहिए। बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर एनएचआई की ओर से धर्मावाला में टोल प्लाजा बनाया गया है। टोल प्लाजा बनने के बाद से ही स्थानीय लोग टोल टैक्स में स्थानीय लोगों और किसानों को छूट देने की मांग करते रहे हैं। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने भी टोल प्लाजा के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसी नेता हरक सिंह भी यूनियन के धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ ही पांवटा के लोगों को भी टोल टैक्स में छूट मिलनी चाहिए। क्योंकि उनका भी यहां रोज का आना-जाना लगा रहता है। कहा कि प्लाजा के बीस किमी दायरे में सभी लोगों को छूट मिलनी चाहिए। भाकियू के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि धर्मावाला टोल प्लाजा में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि टोल प्लाजा के बाद लोगों के खेत हैं। जहां लोगों को रोज जाना पड़ता है। रोकटोक होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय जैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अनुसूचित विभाग केवल राम,जिला महासचिव गगनदीप सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष संदीप सैनी, गुलाब सिंह धीमान, भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा, राजू तोमर, केके गौतम, गुरनाम सिंह,परमजीत सिंह,चरणजीत सिंह चन्नी, अमनदीप सिंह, अनमोल सिंह आदि शामिल रहे।