September 16, 2026

सरकारी विभागों की 1176 एकड़ जमीन नीलाम करने की तैयारी


बागेश्वर । उत्तराखंड में सरकारी विभागों की बेशकीमती जमीनों और संपत्तियों को नीलाम करने को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया है कि उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर बोर्ड (यूआईडीबी) के जरिए करीब 1176 एकड़ यानि 6000 बीघा से अधिक सरकारी जमीन को निजी हाथों में देने की तैयारी कर ली गई है। बुधवार को पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली अनुशंसा समिति की सिफारिश पर इन प्रस्तावों पर अंतिम मुहर लगा दी है।