Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

नशे के कारोबार को रोकने हेतु एस0एस0पी0 अल्मोडा ने किया आॅपरेशन नया सवेरा का शुभारभ

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख )  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोडा द्वारा युवाओं में बढ़ते नशाखोरी में लगाम लगाने हेतु आज दिनाॅक- 07.03.2019 को जनपद में आॅपरेशन नया सवेरा का शुभारम्भ किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के स्कूलों, कालेजो, गाॅवों में जाकर ड्रग के खिलाफ अभियान चलाते हुए नशाखोरो पर कार्यवाही की जायेगी,
जिसमें सर्वप्रथम युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर रोक, नशे से होने वाले दुष्परिणाम, नशे की गिरफ्त में आये युवाओं की माता-पिता के साथ *काउन्सलिंग* तथा स्वयं सेवा समूह से सहयोग, गाम प्रधान व ग्राम प्रहरियों के साथ बैंठके आयोजित की जायेगी। स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने के सम्बन्ध में नुक्कड़-नाटक, प्रतियोगितायें, निबन्ध, शाॅर्ट फिल्म आदि के माध्यम से जागरूकता प्रतियोगिताएॅ आयोजित किये जाएॅगे। जनपद में गठित एन्टी टाॅस्क फोर्स द्वारा नशे के तस्करों पर कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के लोगों से सुझाव, नशे के अड्डों का चयन, छापेमारी, गिरफ्तारियाॅ एवं बरामदगी की जाएॅगी। आबकारी अधिकारी, सीनियर सिटिजनों, सम्भ्रान्त एवं गणमान्य नागरिकों, मीडिया के साथ, मेडिकल स्टोर मालिकों के साथ, स्कूल प्रबन्धकों, प्रधानाचार्याे के साथ बैठकें आयोजित कर सुझाव लेते हुए कार्यवाही करते हुए ऑपरेशन नया सवेरा का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

वर्ष 2019 में अब तक नशे को रोकने हेतु अल्मोडा पुलिस द्वारा  जो कार्यवाही की गई हैं उसका विवरण निम्नवत है।

एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत कुल- 12 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं  जिनमे चरस-2.930किलोग्राम, कीमत- 2,93,000 रूपये स्मैक- 2.30 ग्राम, कीमत- 23,000 रूपये गाॅजा- 419.864 किलोग्राम, कीमत- 18,85,452 रूपये है। आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 16 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। जिसमें शराब-68 पेटी, कीमत- 2,58,375 रूपये हैं।

You may have missed

Advertisement