Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

लोकसभा स्पेशल : कांग्रेस बना सकती है ऑल वेदर रोड को चुनावी मुद्दा 

देहरादून,  ( आखरीआंख )  केन्द्र की मोदी सरकार की अति महत्वकांक्षी चारधाम सड़क परियोजना यानी ऑल वेदर रोड इस बार लोकसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा रहेगा। निर्माणाधीन चारधाम सड़क परियोजना को लेकर जहां बीजेपी पूरा क्रेडिट लेना चाहेगी, वहीं कांग्रेस ऑल वेदर रोड को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चारधाम को जाने वाली सड़कें ऑल वेदर रोड तो पहले से ही थी। बीजेपी ने केवल 12000 करोड़ ठिकाने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड में हजारों करोड़ रुपयों का दुरुप्रयोग हो रहा है।
कांग्रेस नेता राजेन्द्र शाह ने कहा कि उन्हें ऑल वेदर शब्द से एलर्जी है। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड पहले से थी. उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड तब से है जब से हमारे पुरखे बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौरीकुंड जाएं तो ऑल वेदर रोड है या फिर पांडुकेश्वर से जाएंगे तब भी ऑल वेदर रोड है। उन्होंने कहा कि ये चारधाम यात्रा प्रोजेक्ट था। राजेन्द्र शाह ने कहा कि 12000 करोड़ की लागत से बन रही सड़कों पर 50 प्रतिशत पैसे बरबाद हुए हैं। इसका जवाब मांगा जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि रोड का चैड़ीकरण होना था मगर यह भी नहीं किया गया है। इसकी निश्चित तौर पर जांच होगी। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा घोटाला है।
Advertisement