Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

भतरौजखान पुलिस ने 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख )    लोकसभा चुनाव-2019 को शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्षतापूर्वक सम्पादित कराने तथा आदर्श चुनाव संहिता के पालन कराने एवं चुनाव में मादक पदार्थो का प्रयोग कर गड़बड़ी करने वालों के विरूद्व श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिये गये निर्देश पर दिनाॅक- 13.03.2019 को थाना भतरौजखान के उ0नि0 चन्द्र सिंह, का0 जगदीश कन्याल, का0 मनोज रावत द्वारा बासोट तिराहे के पास हरी सिंह पुत्र श्री दान सिंह निवासी- मलिहारी, पो0- उजराड, तहसील- भिकियासैण के कब्जे से 18 बोतल देशी मसालेदार शराब कीमत-5400 रूपये बरामद कर थाना भतरौखान में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

Advertisement