April 28, 2026

अल्मोड़ा में बढ़ते जा रहे कटखने बन्दरों के गिरोह ने एक युवती को किया गम्भीर घायल

अल्मोड़ा (   आखरीआंख ) पाण्डेखोला लोवर माल रोड में जिला चिकित्सालय में मुख्य प्रशासनिक पद पर तॆनात जगदीश चन्द्र पाण्डेय के आवास में प्रातः ९:३० बजे उनकी पुत्री प्रियंका पाण्डेय कपड़े सुखाने के लिए आवास की छत में गयी थी। तभी लम्बे समय से आतंक के पर्याय बन चुके कटखने बन्दरों के गिरोह ने पीछे से आकर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए श्री पाण्डेय की पुत्री ने पडो़सी के भूतल की छत में १५ फिट ऊपर से छलांग लगा दी। जिस कारण उनके पॆर टूट गया ऒर हाथ ऒर अन्य शरीर में चोट लगकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी । तत्काल युवती को उनके परिजन एंव पडो़सियों ने बेस अस्पताल पंहुचाया। जहाँ पर चिकित्सकों ने तत्काल उपचार कर पॆर में पलास्टर चढा़या। वहीं घटना से क्षेत्रवासियों में नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के प्रति गहरा रोष व्याप्त हैं। क्षेत्रवासियों का कहना हैं। कि हाल ही में पालिका चुनावों में बन्दरों के आतंक से तत्काल निजात दिलाने की बात वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने जनता से की थी। लेकिन ४ माह बीतने को हैं। लेकिन नगर पालिका बोर्ड नागरिक सुविधाऒं के प्रति उदासीन बनी हुई हैं। ।