March 7, 2026

 बागेश्वर पुलिस ने हत्या करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख )  दिनांक 25.03.2019 को श्री नरेंद्र सिंह बी0डी0सी मेंबर कर्मी द्वारा समय 11.30AM बजे थाना हाजा के टेलीफोन पर सूचना दी कि ग्राम कर्मी तोक लोरा निवासी श्री खिलाफ सिंह दिनांक 24. 03. 2019 की रात्रि से गायब है सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश चौहान थाना कपकोट के नेतृत्व में पुलिस टीम खिलाफ सिंह उपरोक्त की तलाश में ग्राम कर्मी रवाना हुई एवं तलाश शुरू की गई तथा समय 17:55 बजे खिलाफ सिंह के भाई तारा सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी कर्मी तोक लोरा थाना कपकोट जनपद बागेश्वर द्वारा थाना हाजा उपस्थित आकर एक किता तहरीर बाबत दिनांक 24. 03. 2019 की रात्रि में समय करीब 9:00 बजे खुद के भाई खिलाफ सिंह के बिना बताए घर से चले जाने व काफी तलाश करने पर नही मिलने तथा हरीश सिंह उर्फ हरि ओम, ललित थापा ने अपने मामा चंदन सिंह के साथ मिलकर मेरे भाई खिलाफ सिंह की हत्या कर शव को छिपाने संबंधी थाना हाजा पर लाकर दाखिल की। दाखिला तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा FIR NO. 14/ 2019 धारा 302 /201/ 34 आईपीसी हरीश सिंह आदि पंजीकृत कर तफ्तीश एसएसआई खुशवंत सिंह को दी गई। तफ्तीश व तलाश के दौरान जानकारी पूछताछ पर जांच व विवेचना में आया की हरीश सिंह, ललित सिंह, चंदन सिंह ने खिलाफ सिंह को मारकर शव को छिपा दिया है हरीश सिंह ललित सिंह व चंदन सिंह ग्राम कर्मी में मौजूद मिले कड़ाई से पूछताछ की गई तो हरीश सिंह ललित सिंह द्वारा बताया गया कि हमसे गलती हो गई हमने खिलाफ सिंह को मार दिया है तथा शव को जंगल में गड्ढा कर गाड़ दिया है तीनों अभियुक्तगणो को कारण गिरफ्तारी बता कर गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया तथा बाद पूछताछ अभियुक्तगणों की निशानदेही पर मृतक खिलाफ सिंह के शव व घटना में प्रयुक्त चाकू डंडा रस्सी आदि बरामद किया गया। मृतक खिलाफ सिंह का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बागेश्वर भेजा गया। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय बागेश्वर में पेश किया जा रहा है।

, बागेश्वर पुलिस के अनुसार मृतक का नाम पता खिलाफ सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम- कर्मी तोक लोरा थाना- कपकोट, जनपद बागेश्वर उम्र- 24 वर्ष है।

पुलिस टीम  में एसएचओ श्री नरेश चौहा.एसएचओ श्री तिलक राम वर्मा एसएसआई श्री खुशवंत सिंह एस आई श्री हरीश जोशी.एस आई श्री मदनलाल एस आई श्री अकरम अहमद
एवं थाना कपकोट, कोतवाली बागेश्वर एवं पुलिस लाइन बागेश्वर के कर्मचारीगणमौजूद थे।