Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 20, 2026

बागियों को शामिल करने पर भाजपा में अंतर्कलह

ऋषिकेश ( आखरीआंख )  लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा की ओर से बागियों को पार्टी शामिल करने पर पार्टी में अंतर्कलह शुरू हो गई है। मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री, ऋषिकेश ने जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर बागियों की वापसी पर ऐतराज जताया है। दोनों ही पदाधिकारियों की दलील है कि समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर बागी नेताओं की पार्टी में वापसी कर दी गई। इससे भी ज्यादा मलाल इस बात का है कि स्थानीय पदाधिकारियों को अहम फैसला लेने से पहले भरोसे में भी नहीं लिया गया। पत्र की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष को भी प्रेषित की गई है। बीते 23 मार्च को ऋषिकेश के करीब आठ बागी भाजपाइयों को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में घर वापसी करवाई गई थी। जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर को लिखे गए पत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा और मंडल महामंत्री पंकज शर्मा ने तल्खी व्यक्त की है कि पूर्व में विधानसभा चुनावों के दौरान अधिकृत प्रत्याशी और संगठन के विरुद्घ मुखर होकर कार्य करने वाले नेताओं को दोबारा पार्टी में लेने की जानकारी स्थानीय नेताओं को नहीं थी।
Advertisement