Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

ईमानदार छवि के वावजूद रक्षा समिति से पिता जी का नाम वापस: मनीष

( आखरीआंख ) पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने शनिवार को पौड़ी विधानसभा में जनसभाएं और जनसंपर्क किया। जनसभाओं में मनीष खंडूड़ी केसाथ पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता भी शामिल रहे। इस मौके पर कल्जीखाल में चुनाव कार्यालय का भी उद्घाटन भी किया गया। शनिवार को कल्जीखाल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मनीष खंडूड़ी ने कहा कि विकास के नाम वोट मांगे जा रहे है, यदि लोगों को सुविधाएं मुहैया होती तो हालत ऐसे नहीं होते। ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा के कामों की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी में कर्मठ कार्यकर्ता हैं और अब यह जरूरी है कि अपनी पूरी ताकत से लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की जाए। मनीष खंडूड़ी ने फिर दोहराया कि ईमानदार छवि के बावजूद उनके पिता बीसी खंडूड़ी से रक्षा समिति का जिमा वापस लिया गया। पिता ने पहले फौज में और फिर राजनीति में ईमानदार छवि के साथ सेवा की है। मुझे भी मौका मिला तो उसी मजबूती के साथ काम करूंगा। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने कोई विकास काम नहीं किए है। एआईसीसी सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि बीजेपी ने जो वायदे किए थे उनमें से न तो केंद्र में और न ही प्रदेश में कोई पूरा लोगों ने विकास के नाम पर डबल इंजन की सरकार बनाई लेकिन विकास हाशिए पर चला जा रहा है। कहा कि आज मोदी मैजिक भी समाप्त हो गया। जनसभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी,पूर्व दायित्व धारी सरिता नेगी, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी ,नवल किशोर, राजेंद्र शाह आदि ने भी विचार रखे। पूर्व मंडल अध्यक्ष बीजेपी एसएस नेगी, बसपा के पूर्व प्रत्याशी जगपाल सिंह नेगी, आनंद सिंह, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह पटवाल, मनमोहन सिंह कांग्रेस में शामिल भी हुए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, ब्लाक अध्यक्ष अर्जुन पटवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संजय डबराल, नितिन पटवाल, येष्ठ प्रमुख महेंद्र कुमार, कनिष्ठ उपप्रमुख दरवान सिंह, मधु देवी, रेखा देवी, गोदाबरी रावत, सुनील लिंगवाल, सुमन तिवारी, तामेश्वर आर्य आदि भी मौजूद रहे। सबधारखाल, डांडानगराजा, खौलाचौरी में भी जनसंपर्क किया।

You may have missed

Advertisement