Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

स्थानीय समस्याओं पर चुप हैं राजनीतिक दल

 बागेश्वर ( आखरीआंख )  लोकसभा चुनाव के समर में नेताओं की ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं जारी हैं। सभी दल एक दूसरे की नाकामी गिनाने में लगे हुए हैं। किसी भी राजनीतिक दल को स्थानीय मुद्दों या स्थानीय समस्याओं की परवाह नहीं है।
 में पहाड़ की सबसे बड़ी समस्या बरोजगारी है। बेरोजगारी के कारण ही पहाड़ों से लगातार पलायन बढ़ रहा है। गांव के गांव खाली होते जा रहे हैं. मगर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का इस ओर जरा भी ध्यान नहीं है। वह राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों की बातें कर मतदाताओं का ध्यान भटकाने में लगे हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि पहाड़ में जब तक बेरोजगारी की समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है। तब तक यहां से पलायन नहीं रूकेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर बहुत चिंतित है। राष्ट्रीय मुद्दों की जितनी भी बात कर ली जाए, मगर बेरोजगारी ही सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है।

You may have missed

Advertisement