18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किया 01 अभियुक्त गिरफ्तार
बागेश्वर ( आखरीआंख ) पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार एंव पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2019 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के दौरान अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांकः 02-04-2019 को श्री नरेश चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना कपकोट के नेतृत्व में चौकी शामा पुलिस और एस0एस0टी0 शामा द्वारा 01 अभियुक्त आंनद सिंह कोरंगा पुत्र हयात सिंह कोरंगा निवासी- ग्राम-भनार, थाना- कपकोट, जनपद बागेश्वर को 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 19/19, धारा- 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
