दून में मोदी रैली की सफलता के लिए किया भूमि पूजन
देहरादून, ( आखरीआंख ) देहरादून में पांच अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होनी है। चुनावों की तारीख की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री की राज्य में यह दूसरी रैली होगी। इससे पहले 28 मार्च को प्रधानमंत्री ने रुद्रपुर में एक जनसभा को संबोधित किया था। प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने बुधवार को रैली स्थल का भूमि पूजन किया।
भूमि पूजन में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर के खजानदास के अलावा पार्टी पदाधिकारी ज्योति प्रसाद गैरोला, पुनीत मित्तल, अनिल गोयल शामिल हुए। रुद्रपुर की रैली से पहले भी सभास्थल में भूमि पूजन किया गया था. उत्तराखंड भाजपा ने पीएम की रैली के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाजपा नेताओं के अनुसार पीएम की रैली में एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि उत्तराखण्ड की पांचांे सीटें भाजपा की झोली में जाएगी। प्रदेश में त्रिवेन्द्र सरकार ने भ्रष्टाचार की जड़े उखाड़ फेंकने का काम किया है। जिससे प्रदेश का आम जनमानस खुश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लहर पूरे देश भर में चल रही है। मोदी सरकार पूरे बहुमत के साथ दोबारा देश की सत्ता पर काबिज होगी। मेयर ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास के लिए जो मोदी सरकार ने काम किए है। वे पिछले सत्तर साल मंे किसी सरकार ने नही किए।
