June 12, 2026

भाजपा महिला मोर्चा धर्मपुर विधानसभा में  स्कूटर रैली निकाली

 देहरादून ( आखरीआंख )   लोकसभा चुनाव में रमेश पोखरियाल निशंक को जीत दिलवाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा धर्मपुर विधानसभा में स्कूटर रैली निकाली। रैली के माध्यम से महिलाओं ने हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निंशक के लिए वोट मांगे। स्कूटर रैली शिवाजी मार्ग स्थित धर्मशाला से शुरू होकर निरंजनपुर में संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के नारे भी लगाए। रैली में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मोर्चा की महानगर अध्यक्ष बृजलेश गुप्ता, आरुषि पोखरियाल, प्रदेश संयोजक अनुराधा वालिया, पूनम ममगाईं, मंजू कोटनाला, अंजू गुप्ता समेत अन्य महिलाओं ने भाग लिया।