Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

चुनाव के चलते बैंकों कैश की किल्लत

देहरादून,  ( आखरीआंख )  लोकसभा चुनाव के चलते कैश की किल्लत होने लगी है। चुनाव का असर अगले हफ्ते बैंक के कामकाज में देखने को मिल सकता है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों में ड्यूटी लगाई गई है। इस कारण आगामी सोमवार से देहरादून के चकराता विधानसभा क्षेत्र के लिए बैंक कर्मचारी और अधिकारी 8 तारीख को ट्रेनिंग और 9 तारीख को चुनाव पार्टियों के साथ रवाना होंगे।
इसके अलावा कई जगह पर 9 तारीख से लेकर 11 तारीख के बाद भी बैलेट पेपर जमा करने के लिए इनकी ड्यूटी लगाई गई है। वहीं आगामी 13 और 14 तारीख को बैंक बंद रहेंगे, जिस कारण एटीएम की सेवाएं भी बाधित होने के आसार हैं। कई बैंकों की शाखाओं में आने वाले दिनों में चुनाव के कारण ब्रांच में कैश और अन्य काम नहीं हो पाएंगे। उत्तराखंड बैंक एम्प्लाइज यूनियन के महामंत्री जगमोहन मेहंदीरत्ता ने बताया कि कई अन्य विभागों में कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी कम संख्या में लगाई गई है। अगर प्रशासन बैंकों के साथ तालमेल बैठाकर ड्यूटी लगाता, तो जनता को इस परेशानी से बचाया जा सकता था। अब जनता से अपील है कि वे अपने बैंक से रिलेटड बहुत जरूरी काम जल्द निपटा लें।
Advertisement