September 20, 2024

बागेश्वर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर ( आखरीआंख ) दिनांकः 29-04-2019 को राजस्व पुलिस क्षेत्र बैदीबगढ़ में वादी द्वारा अपनी पुत्री जो घर से बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस आधार पर राजस्व पुलिस बैदीबगड़ द्वारा दिनांक 30-04-2019 को fir no-01/19 धारा- 365 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसे दिनांक 08-05-2019 को जिलाधिकारी महोदया बागेश्वर के आदेशानुसार विवेचना रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित की गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए *श्री लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर* द्वारा थाना झिरौली एवं टेक्निकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, *श्री महेश चन्द्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में व श्री कृष्ण गिरी प्रभारी थानाध्यक्ष झिरौली के नेतृत्व में* गुमशुदा की बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम के अथक प्रयासों द्वारा दिनांक 21-05-2019 को गुमशुदा को खौलसीर राजस्व क्षेत्र बैदीबगढ़ तह0 काफलीगैर, बागेश्वर से सुकुशल बरामद किया गया व अभियुक्त मुकेश सिंह पुत्र स्व0 श्री जीवन सिंह निवासी- ग्राम- खौलसीर, बैदीबगढ़ तह0 काफलीगैर को दिनांकः 22-05-2019 को ओखलिसिरौद पुल थाना- झिरौली से गिरफ्तार किया गया। विवेचना के दौरान धारा- 363/366A/376 भा0द0वि0 व 5ञ(II), 6ठ पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गयी, अभियुक्त मुकेश सिंह को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में  उ0नि0 प्र0 पिंकी पंवार हे0का0प्रो0 ना0पु0 सुजान सिंह का0 ना0पु0 दारा सिं का0 ना0पु0 राजेन्द्र सिंहमौौौजू थे।दद