Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 28, 2026

आखरीआंख ब्यूरो मुंबई
हम पहले फेमस होना चाहते हैं, फिर मुंह छिपाते हैं: परिणीति
परिणीति चोपड़ा इन दिनों चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म जबरिया जोड़ी से। हंसी तो फंसी में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पसंद किए जाने के बाद इस फिल्म में फिर यह जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी। फिल्मों, प्रियंका चोपड़ा और करियर को लेकर परिणीति का बातचीत का हिस्सा
परिणीति आपका चेहरा काफी चमक रहा है। आखिर राज क्या है?
सच कहूं, तो मैं बहुत थकी हुई हूं, मगर अपनी फिल्म जबरिया जोड़ी को लेकर बहुत यादा एक्साइटेड हूं। मैं अगर कहूं कि मेरी आनेवाली फिल्मों का लाइनअप बहुत ही दिलचस्प है, तो गलत न होगा।
हाल ही में आप अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा का जन्मदिन सेलिब्रेट करने मायामी गई थीं। क्या तोहफा दिया आपने उन्हें?
(शर्माते हुए) मैंने मिमी दीदी (प्रियंका चोपड़ा) को अभी तक कोई गिट नहीं दिया। वैसे मिमी दीदी एक ऐसी इंसान हैं, जब वह किसी को गिट करती हैं, तो उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि उसमें कितना खर्च हुआ? उनके लिए अहमियत इस बात की होती है कि उस गिट के पीछे भावना क्या है? मैं अभी कुछ अछा-सा गिट उनको जरूर दूंगी। वैसे मेरी फिल्म की प्रमोशंस के बीच में मियामी जाना और दो दिन के भीतर वापस भी लौटना और वह भी 7-8 लाइट्स बदल कर, यह मैंने इसलिए किया, क्योंकि मैं उनका बर्थ डे मिस नहीं कर सकती थी। वह मेरी बहन हैं और उनका जन्मदिन मेरे लिए बहुत खास है। वैसे भी शादी के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था। निक ने दो महीने से तैयारी करके। इस मौके पर सिर्फ 8-9 लोग ही आ रहे थे और मैं यह मौका किसी हाल में मिस नहीं करना चाहती थी। मुझे खुशी है कि मैं यह कर पाई।
आपकी फिल्म जबरिया जोड़ी का विषय जबरदस्ती शादी का है, क्या आप असल जिंदगी में कभी इस सिचुएशन में आई हैं, जब कहीं किसी के साथ जबरदस्ती नाम जुड़ा हो या किसी जबरदस्ती वाली सिचुएशन में फंसी हों?
मुझे लगता है, मेरी जबरिया जोड़ी फिल्मों के साथ बना दी गई। मैंने जिंदगी में कभी सोचा नहीं था कि मैं अभिनेत्री बनूंगी। यह तो वही बात हुई कि आज मैं आपको कहूं कि मैं ऐस्ट्रोनॉट बनना चाहती हूं। फिल्म में ऐक्ट्रेस बनना मेरे लिए उतनी ही एलियन चीज थी। भगवान द्वारा फिल्मों के साथ बनाई हुई जबरिया जोड़ी से मैं बहुत खुश हूं। फिल्मों के साथ मेरी शादी अछी चल रही है।
हंसी तो फंसी में सिद्धार्थ के साथ आपकी केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था और अब जबरिया जोड़ी में एक बार फिर आपकी जोड़ी साथ नजर आएगी?
मैं उमीद करती हूं कि इस फिल्म में भी लोगों को हमारी केमिस्ट्री पसंद आए, मगर मैं आपको बता दूं कि यह फिल्म हंसी तो फंसी से बिलकुल अलग है। इसकी अलग तरह की स्क्रिप्ट ने ही हमें इस फिल्म को करने के लिए प्रेरित किया। मैं और सिद्धार्थ एक अरसे से ऐसी किसी स्क्रिप्ट की तलाश में थे, जिसमें कुछ अलग हो और हम साथ भी हों। वह बात हमें जबरिया जोड़ी में नजर आई। हम दोनों के लिए यह फिल्म बहुत चुनौतीपूर्ण थी। इसकी लिंगो बहुत अलग है। ये पंजाबी और गुजराती की तरह नहीं है। हमारे पास पटना की भाषा के लिए कोच थे। इस रोल को निभाने में निर्देशक ने भी हमें बहुत मदद की।
नमस्ते इंग्लैंड की नाकामी को आपने कैसे हैंडल किया?
नमस्ते इंग्लैंड से ऐन पहले रिलीज हुई मेरी फिल्म गोलमाल बॉक्सऑफिस पर रेकॉर्ड ब्रेक साबित हुई थी, तो हिट-लॉप चलता रहता है। सफल फिल्में खुशी देती हैं और नाकाम फिल्में सीख। बॉक्स ऑफिस पर मेरा नियंत्रण नहीं है। मैंने सोचा भी नहीं था कि गोलमाल ब्लॉक बस्टर साबित होगी और ना ही मैंने नमस्ते इंग्लैंड की उमीद की थी। मैं सिर्फ अपना काम करने में काम करती हूं।
००

स्पेनिश थ्रिलर का रीमेक बनायेंगे शाहरूख !
बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान स्पेनिश थ्रिलर फिल्म का रीमेक बना सकते हैं। अमिताभ बचन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘बदलाÓ को बनाने के बाद अब शाहरुख एक और स्पेनिश थ्रिलर को प्रोड्यूस करने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान की प्रोडक्शन कपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने नेटलिक्स पर आने वाले स्पेनिश शो मनी हाईस्ट के राइट्स को खरीद लिया है। फिलहाल इस शो का तीसरा सीजन चल रहा है।
बताया जा रहा है कि शाहरुख को उनके एक पार्टनर की वजह से मनी हाईस्ट वेब सीरीज के बारे में पता चला था। उन्हें ये शो पसंद है और वो सोच रहे हैं कि इसे एक हिंदी फीचर फिल्म के तौर पर बनाया जा सकता है। अभी यह बात साफ नहीं है कि शाहरुख इसमें बतौर अभिनेता काम करेंगे या नहीं।
इस समय वह इसको सिर्फ प्रोड्यूस कर रहे हैं। राइटर्स की एक टीम को इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने के लिए चुन लिया गया है। वेब सीरीज मनी हाईस्ट एक रहस्यमयी आदमी के बारे में है, जो अपने आप को ‘द प्रोफेसरÓ बुलाता है। वो इतिहास की सबसे बड़ी बैंक चोरी के लिए 8 मुजरिमों को ट्रेंड करता है।
००

‘बैड बॉयÓ से करेंगे डेब्यू मिथुन के छोटे बेटे नमाशी
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के छोटे बेटे नमाशी ने अपने डेब्यू फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया है। राजकुमार संतोषी की इस फिल्म का नाम ‘बैड बॉयÓ है।
इस फिल्म से निर्माता साजिद कुरैशी की बेटी अमरीन भी एक्टिंग के क्षेत्र में कदम रखने जा रही हैं, वह इसमें नमाशी के विपरीत नजर आएंगी।
इस फिल्म को कथित तौर पर संतोषी की पहली रोमांटिक कॉमेडी ‘फटा पोस्टर निकला हीरोÓ और ‘अजब प्रेम की गजब कहानीÓ की शैली का माना जा रहा है।
‘बैड बॉयÓ की शूटिंग 60 दिन में ही पूरी हो गई। फिल्म के अधिकतर भाग को बेंगलुरू और मुंबई में फिल्माया गया है। अब फिल्म के निर्माता कुछ गानों की शूटिंग विदेश में करने की योजना बना रहे हैं।
फिल्म के निर्माता साजिद कुरैशी ने कहा, ”इसकी शूटिंग चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन राजकुमार ने शेड्यूल से काफी पहले ही महज 60 दिनों के अंदर ही इसकी शूटिंग को पूरा कर लिया। हमें अब बस गानों की शूटिंग करनी है और इसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन को शुरू करने के लिए हम तैयार हो जाएंगे।ÓÓ
००

शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद एक्शन फिल्म से करेंगी कमबैक
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा 13 साल बाद शब्बीर खान की एक्शन फिल्म ‘निकमाÓ से कमबैक करने जा रही हैं।
शिल्पा ने कहा, ”काफी अछा महसूस हो रहा है। मैं इस चुनौती को लेने के लिए फिर से तैयार हूं और बड़े पर्दे पर वापसी का इंतजार कर रही हूं। यह एक बेहद ही अनोखा और रिफे्रशिंग प्रोजेक्ट है और शब्बीर संग काम करने का मुझे इंतजार है। मुझे मेरा किरदार बहुत पसंद आया और यह कुछ ऐसा है जिसे मैंने पहले कभी नहीं किया है…मैं अपने दर्शकों द्वारा मुझे एक नए अवतार में देखे जाने का प्रतीक्षा नहीं कर सकती।ÓÓ
शिल्पा को आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2007 में आई फिल्म ‘लाइफ इन ए…मेट्रोÓ और ‘अपनेÓ में देखा गया था।
शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर इस परियोजना को लेकर अपने उत्साह को साझा करते हुए लिखा, ”13 साल लंबी मेरे विश्राम लेने की अवधि समाप्त हो गई है। इसका ऐलान करते हुए मैं काफी उत्साहित हूं कि आप मुझे अगली फिल्म ‘निकमाÓ में देख पाएंगे…आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है।ÓÓ
‘निकमाÓ में अभिमन्यु दस्सानी और सोश मीडिया स्टार शर्ली सेतिया भी हैं। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन्स और शब्बीर खान फिल्स मिलकर इसे बना रही है। यह फिल्म 2020 के गर्मियों में रिलीज होगी।
००

आयुष शर्मा के ऑपोजिट डेब्यू करेंगी कटरीना की बहन इसाबेल कैफ
पिछले साल बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने फिल्म लवयात्री से फिल्मों में ऐक्टिंग डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी थी। अब आयुष अपनी अगली फिल्म ाथा की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म से बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ की छोटी बहन इसाबेल कैफ बॉलिवुड में डेब्यू करेंगी।
करण ललित भूटानी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इंडियन आर्मी की कुछ बहादुरी की घटनाओं पर आधारित होगी। आयुष शर्मा फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे और इसके लिए पिछले काफी समय से वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
दूसरी तरफ इसाबेल अपने बॉलिवुड डेब्यू से पहले पिछले 4 सालों से न्यू यॉर्क के एक फिल्म इंस्टिट्यूट में ऐक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं। हालांकि अभी तक ाथा में इसाबेल के किरदार के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इस खबर को कन्फर्म करते हुए फिल्म के डायरेक्टर ने कहा, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ाथा में आयुष शर्मा और इसाबेल कैफ लीड रोल में होंगे। ाथा, भारत और यांमार के बॉर्डर का एक गांव है। यह फिल्म सची घटनाओं पर आधारित है और इस फिल्म के लिए आयुष और इसाबेल पर्फेक्ट हैं।
००

अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने जा रहे हैं कार्तिक आर्यन
बॉलिवुड और टीवी के यादातर स्टार्स अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं। कई सिलेब्स ट्विटर का और कुछ इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कई बॉलिवुड स्टार्स ने विडियो शेयरिंग प्लैटफॉर्म यूट्यूब की ओर रुख किया है। ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नांडिस ने कुछ समय पहले ही अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था। अब एक और बॉलिवुड स्टार यूट्यूब चैनल लॉन्च करने जा रहा है।
ऐक्टर कार्तिक आर्यन 12 अगस्त को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। कार्तिक ने कहा कि यूट्यूब चैनल से उनके रियल लाइफ की झलक लोगों को देखने को मिलेगी। ऐक्टर ने कहा, ‘चैनल पर फैंस और वेलविशर्स असली कार्तिक आर्यन को देख सकेंगे। मेरे प्रफेशनल और पर्दे के पीछे की जिंदगी की झलक यहां बिना किसी कांट-छांट के मिलेगी।Ó ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कार्तिक को लाखों लोग फॉलो करते हैं। कार्तिक आर्यन इन दिनों लखनऊ में हैं, जहां वह अपनी आने वाली फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग कर रहे हैं।
कार्तिक ने कहा कि यूट्यूब के बड़े पैमाने पर दर्शक हैं और लोग विडियो देखना पसंद करते हैं क्योंकि यह हमारे आसपास की असली दुनिया को दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि वह अपना इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट खुद ही हैंडल करते हैं।, इसलिए अपने चैनल को भी खुद ही मैनेज करेंगे। कार्तिक जल्द ही अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ ‘पति, पत्नी और वोÓ कर रहे हैं। वहीं सारा अली खान के साथ वह ‘लव आजकल-2Ó में भी नजर आएंगे। इस फिल्म को इतियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं।
००

बाटला हाउस करने का एकमात्र कारण मेरी पारिवारिक पृष्ठभूमि है:मृणाल ठाकुर
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर की एक्शन थ्रिलर फिल्म बाटला हाउस रिलीज होने वाली है. हाल ही में इस फिल्म को प्रमोट करने ये दोनों सितारे दिल्ली आए. इन दोनों सितारों ने यहां फिल्म पर खुलकर बात की.
उल्लेखनीय है कि यह फिल्म 2008 में हुए ऑपरेशन बटला हाउस से प्रेरित है.
डिफेंस परिवार की पृष्ठभूमि से होने के कारण, मृणाल ने इस फिल्म को करने की अपनी खुशी व्यक्त की, ‘बाटला हाउस करने का एकमात्र कारण मेरी पारिवारिक पृष्ठभूमि है. जब एक पुलिस अधिकारी अपने कर्तव्य के लिए निकलता है, तो वह नहीं जानता कि वह वापस घर नहीं लौटेगा. या नहीं. इस तरह की बहादुरी से गुंडे संभल जाते हैं. इसके अलावा, मेरी भूमिका जो मैं निभा रही हूं, वह केवल एक पत्नी की नहीं है, बल्कि एक पत्रकार की भी है, जिसने मुझे इस भूमिका की ओर अधिक आकर्षित किया.Ó
जॉन ने फिल्म के विषय और भूमिका के लिए उनकी तैयारी के बारे में बात की, ‘बाटला हाउसÓ की घटना के बाद राजनेताओं और मानव अधिकार कार्यकर्ताओं के बीच कई बहसें हुईं. लेकिन मेरा काम वास्तविक जीवन चरित्र, यानी संजीव कुमार यादव से मिलना था, क्योंकि उनसे मिलने के बाद ही मैं भूमिका को सही ठहरा सकता था. मैं अपने देश से प्यार करता हूं और इसलिए मैं ऐसे लोगों से प्यार करता हूं जो देश के लिए काम करते हैं. मुझे एक बड़ी कहानी दर्शकों के सामने लाने में खुशी होती है.Ó
००

नीतू चंद्रा ने यूजिक वीडियो में भरा जोश
अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने गायिका पायल देव की यूजिक वीडियो इश्का में अपने डांस से जोश भर दिया है। अभिनेत्री के अनुसार यह डांस नंबर हर पीढ़ी को झूमने पर मजबूर कर देगा। अपने इस एकल गाने को लेकर पायल ने बताया, इस शानदार डांस ट्रैक के वीडियो में नीतू चंद्रा हैं, जिन्होंने इसमें और भी जोश भर दिया है। उमीद है कि इश्का संगीत प्रेमियों को पसंद आएगा।
वहीं इश्का को लेकर नीतू का कहना है, हर गाने की अपनी कहानी और अपनी धुन होती है। इश्का में आप मुझे अलग अवतार में देखेंगे। यह गाना हर पीढ़ी के लोगों के लिए है, जिसे वे गा सकते हैं, गुनगुना सकते हैं और इस पर डांस भी कर सकते हैं।
यह गाना शुक्रवार को स्पॉटलैंपई.कॉम पर लॉन्च हो चुका है। 12 अगस्त के बाद यह गाना 9एक्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर उपलब्ध रहेगा।
००

You may have missed

Advertisement