डीडीए को समाप्त करने की मांग की
बागेश्वर। जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर भारतीय युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर डीडीए को समाप्त करने की मांग की। कहा जल्द डीडीए को समाप्त नहीं किया तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। बागेश्वर में पिछले एक साल से डीडीए को समाप्त करने की मांग को लेकर विभिन्न संगठन आंदोलनरत है। रविवार को युकां कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद लोगों ने सभा की। वक्ताओं ने इस कानून को जनविरोधी बताया। कहा जन विरोधी प्राधिकरण से जनता पिछले डेढ़ साल से परेशान हो गई है। जिस कारण लोग आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इस दौरान उन्होंने प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग की। कहा अगर जल्द प्राधिकरण को समाप्त नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, सुनीता टटा, गोकुल परिहार, अजय चंदोला, दीपक, देवेंद्र मेहरा, दीपक सुराज, लक्ष्मण आर्य, कैलाश पवार आदि रहे।
