March 10, 2026

डीएम की जनसुनवाई में पहुँचा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरूड़ का एक साल से किराया न देने का मामला

बागेश्वर ।  आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के लिए कलैक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में जन सुनवार्इ आयोजित की गयी जिसमें जनपद से आये विभिन्न फरियादियों ने 22 शिकायतें दर्ज करार्इ गयी जिसमें अधिकतर शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निराकरण कर शेष शिकायतों का अनुश्रवण कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने जनसुनवार्इ में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त होने वाले शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर करना सुनिश्चित करें, तथा इसकी सूचना शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराते हुए जिला कार्यालय को भी उपलब्ध करायें। जिलाधिकारी ने फरियादियों को बारी-बारी से बुलाकर उनसे सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याऐं सुनी।
जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायतकर्ता पुष्कर सिंह मेहरा ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि ग्रामसभा पुडकुनी से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मुख्य सड़क स्यांकोट में क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण ग्रामवासियों को आने जाने में कठिनार्इयॉ हो रही है। उन्होंने सड़क को ठीक कराने की मॉग की, इस संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अभियन्ता को सड़क को यथाशीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिये साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत पुड़कुनी में बिजली की तारें झूल रहे है। कहीं-कहीं पर तो बिजली की तार पेड़ों में भी लटक रहे है जो जानमाल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने विद्युत लार्इन को ठीक कराने एवं पेड़ों के लौपिंग कराने की मॉग की, इस संबंध में जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 विद्युत को निर्देश देते हुए कहा कि मौके पे जाकर विद्युत लार्इन के तारों को ठीक करते हुए लार्इन से लगे पेड़ों के भी लौपिंग यथाशीघ्र करने के निर्देश दिये। कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। ग्राम पंचायत लीती के ग्रामीणों ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण भूस्खलन से ग्राम पंचायत लीती में निवासरत अनुसूचित जाति के परिवारों के आवासीय मकानों को खतरा हो रहा है। उन्होंने सुरक्षा प्रदान करने की मॉग की, इस संबंध में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कपकोट को स्थलीय निरीक्षण करते हुए जॉच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। बलवन्त प्रसाद, जीवन लाल, जय प्रकाश निवासी बिलौना ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि सासबहू खेत के निकट निवासरत 04 परिवारों के लिए पेयजल सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्होंने कहा कि पीने के पेयजल एवं जानवरों के लिए हैण्ड पम्प से पेयजल ढोलना पड़ता है, उन्होंने पेयजल लार्इन जोड़ने की मॉग की। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 जलसंस्थान को निर्देश जारी करते हुए कहा कि उक्त परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने हेतु स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। देवेन्द्र कुमार सरपंच निवासी चौरसों ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि ग्राम पंचायत चौरसों एस.सी.सी. डाटा में न होने के कारण गरीब लोगों को सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है इस संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी एंव परियोजना निदेशक ग्राम्या को संबंधित ग्राम को डाटा में जोड़ने के लिए उचित यथोचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। दिगम्बर नाथ गोस्वामी ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गरूड़ को अपना भवन किराये पर दिया गया है। एक साल व्यतीत होने के बावजूद भी उन्हें भवन का किराया नहीं दिया गया है, उन्होंने किराया दिलाने की मॉग की। इस संबंध में उन्होंने ओ.सी./सी.सी. को संबंधित को किराया दिया जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
त्रिलोक सिंह आदर्श कालोनी बागेश्वर ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि उरेड़ा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत हमारे घरों में सौर उर्जा के प्लांट लगाये गये है जिसमें से कर्इ सौर उर्जा में काले धब्बे आने के साथ ही कार्य नहीं कर रहे है जिस कारण विद्युत उत्पादन नहीं हो पा रहा है उन्होंने सौर उर्जा प्लांट को ठीक करने की मॉग की। इस संबंध में जिलाधिकारी परियोजना अधिकारी उरेड़ा को मौके पे जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। गणेश राम ग्राम ओखलीसिरौद ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि लोनिवि विभाग के द्वारा ओखलीसिरौद में सड़क निर्माण किया गया है, सड़क निर्माण के कारण उनके आवासीय भवन को खतरा बना हुआ है, उन्होंने सुरक्षा दिवार लगाने की मॉग की, इस संबंध में जिलाधिकारी ने अधि0अभि0लोनिवि को निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल मौके पे जाकर मुआवजा के साथ-साथ मकान की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। नवल किशोर निवासी भटखोला ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि ग्रामसभा रिखैल व खांकर में पेयजल नियमित रूप से नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति की मॉग की। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अधि0अभि0 जलसंस्थान को निर्देश देते हुए कहा कि स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित ग्राम पंचायत में नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अध्यक्ष विद्यालय प्रबन्धन समिति काण्डे ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि प्रार्इमरी विद्यालय काण्डे में वर्ष 2009 से वर्तमान तक एकल शिक्षक से संचलित हो रहा है जिस कारण बच्चों के पढ़ार्इ पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जब भी विद्यालय में किसी अध्यापक की नियुक्ति होती है तो उसे अन्यत्र व्यवस्था में भेज दिया जाता है, वर्तमान में एक अध्यापिका ने विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया था, उसे भी विभाग के द्वारा अन्यत्र भेजने का आदेश किया गया है। उन्होंने अध्यापिका को विद्यालय में ही यथावत तैनाती रखने की मॉग की, इस संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर को विद्यालय में शिक्षक की तैनाती करने के निर्देश दिये है। देवकी देवी निवासी भुरचुनियॉ ने शिकायती पत्र प्रस्तुत कर कहा कि प्रार्थिनी गरीब परिवार की महिला है जिसकी मकान की छत जीर्णशीर्ण हो चुकी है, छत गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जीर्णशीर्ण मकान की छत की मरम्मत कराने की मॉग की, इस संबंध में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी बागेश्वर को जॉच कर यथाशीघ्र जॉच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है।
जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता मिलन में जो भी शिकायतें प्राप्त हुर्इ है उनके प्रति सभी अधिकारी संवेदनशील रहते हुए तत्काल प्राप्त शिकायतो का निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो शिकायतें प्राप्त हुर्इ है और जो शिकायतें लम्बित है उन शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निराकरण हो। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कतर्इ न बरती जाय। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी। इसलिए जो भी शिकायतें प्राप्त होती है उन शिकायतों के निराकरण के लिए मौके पे जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए समय सीमा के अन्तर्गत समस्याओं का निराकरण करें।
जनसुनवार्इ में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय शाह, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 उदय शंकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी एन.एस.गस्याल, अधि0अभि0 विद्युत भाष्करानन्द पाण्डेय, मुख्य कृषि अधिकारी बी.पी.मौर्य, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राजेन्द्र बिष्ट, सहित समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थे।