लमगड़ा पुलिस ने चैकिंग के दौरान आल्टो कार से 12 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद वाहन सीज
अल्मोड़ा । लमगड़ा पुलिस ने रात्रि चैकिंग के दौरान आल्टो कार से 12 पेटी अंग्रेजी शराब (कीमत 100000)) बरामद करने में सफलता प्राप्त की है इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राजेन्द्र सिंह विष्ट ने बताया की श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 08.09.2019 की रात्रि को मैं व कानि0 राकेश भट्ट प्रकाश नगरकोटी हरीश राठौड़ द्वारा जनपद नैनीताल व अल्मोड़ा की सीमा के निकट धानाचुली की ओर से आ रही एक आल्टो कार संख्या यूके 04 वाई 7440 को टार्च दिखाकर रोका तो पुलिस की गाड़ी को देखकर दो व्यक्ति गाड़ी सड़क पर छोड़कर भाग गये। कार की तलाशी लेने पर 05 पेटी 8 पीएम व 07 पेटी मेक्डावल रम कुल 12 पेटी अंग्रेजी शराब (कीमत 100000) बरामद हुई है। भागने वाले व्यक्तियों की पहचान 1- महाजन सिंह नगरकोटी 2- जीवन सिंह नगरकोटी पुत्रगण पान सिंह निवासी खड़ियानौला जैंती लमगड़ा हाल निवासी हल्द्वानी के रुप में हुई है जीवन सिंह पहाड़पानी में अंग्रेजी शराब का ठेकेदार होना बताया। आल्टो कार व शराब को कब्जे में लेकर दोनों के विरुद्ध मु0अ0सं0 16/19 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है भागे व्यक्तियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
लमगड़ा पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार
श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समन/वारण्ट/नोटिस की शत प्रतिशत तामील कराने के सम्बन्ध में जनपद में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 08.09.2019 को थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राजेन्द्र सिंह विष्ट द्वारा फो0वा0सं0 239/13 धारा 279/337/338 भादवि0 चालानी थाना मिलक जिला रामपुर यूपी में अभियुक्त सुन्दर सिंह मेर पुत्र रणजीत सिंह निवासी ग्राम थाट थाना लमगड़ा अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रामपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है, अभियान जारी है।
सार्वजनिक स्थान में न्यूसैंस फैलाने पर अल्मोड़ा पुलिस ने 09 लोगों पर की कार्यवाही।
श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सार्वजनिक स्थान (बस स्टैण्ड टैक्सी स्टैण्ड होटल ढाबा पार्क सुनसान व निर्जन स्थान) पर नशे की हालत में हंगामा कर न्यूसैंस पैदा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर दिनांक 08.09.2019 को थाना चौखुटिया पुलिस ने 07 कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने 01 रानीखेत 01 कुल 09 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर न्यूसैंस पैदा करने पर धारा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 2500रु संयोजन शुल्क प्राप्त किया अभियान जारी है।
