March 19, 2026

इंटर पास बालिकाओं के गौरा देवी कन्या धन योजना से वंचित होने से अभिभावकों में रोष

उत्तरकाशी। पुरोला व मोरी क्षेत्र की सैंकड़ों इंटर पास बालिकाओं के गौरा देवी कन्या धन योजना से वंचित होने से अभिभावकों में रोष पनप रहा है। अभिभावकों ने मुयमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर वंचित छात्राओं को संशोधित, विस्तारित तिथी शामिल करने की मांग की।मुयमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में अभिभावकों ने बताया कि 2017 इंटर पास व गोरादेवी कन्या धन योजना की प्रोत्साहन राशि 51 हजार रूपये वंचित बालिकाओं को योजना में शामिल करने की मांग की है। कहा गया है कि 2017-18 में शासन स्तर से गौरा देवी कन्या धन योजना के आवेदन आमंत्रित नहीं किए जिस कारण सीमावर्ती मोरी व पुरोला क्षेत्र की गरीब, निर्धन सैंकड़ों बालिकाएं इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह गई जो कि गरीब छात्राओं के साथ अन्याय है। कहा कि जब शासन 2018-19 के छूटे लाभार्थियों को संशोधित शासनादेश कार्यक्रम में समिलित करने का अवसर दे सकता है तो 2017 के छूटे हुए गरीब असहाय-गरीब बालिकाओं को भी उक्त संशोधित योजना में शामिल किया सकता है। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर इस मामले में गंभीरता से विचार नहीं किया जाता तो योजना से वंचित लाभार्थी गरीब, असाहय, बालिकाओं के अभिभावकों को आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर शोभाराम नौडियाल, रजनी शाह, सुलोचना नौडियाल, बलदेव रावत, रमेश कुमार, विनोद असवाल, रामचंद्र रावत, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।