Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून में सखी वन स्टाप सेंटर का लोकार्पण 

देहरादून। सखी वन स्टॉप सेंटर के अंतर्गत सभी प्रकार की हिंसा से पीडि़त महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थायी आश्रय, पुलिस-डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउन्सलिंग की सुविधा सखी वन स्टॉप सेन्टर में उपलब्ध करायी जायेगी। मुयमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने महिला सशक्तिकरण विभाग के सखी वन स्टाप सेंटर का लोकार्पण किया। यह सखी वन स्टाप सेंटर, केन्द्र सहायतित योजना के अंतर्गत सर्वे चैक स्थित महिला छात्रावास परिसर में बनाया गया है। इस अवसर पर मुयमंत्री ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में कई बार ऐसी समस्याएं आती हैं, जब आश्रय की जरूरत पड़ती है। सखी वन स्टाप सेंटर भी उन महिलाओं और बालिकाओं को सहारा देंगे जो कि तमाम वजहों से परेशान हैं। उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही अछा माहौल दिया जाएगा। मुयमंत्री ने कहा कि जीवन में स्वछता बहुत जरूरी है। इस पर किसी तरह की हिचक नहीं होनी चाहिए। हाल ही में एक सर्वे आया था, कि माहवारी में स्वछता का ध्यान न रख पाने से महिलाओं में सर्वाइकल केंसर की सभावना बढ़ जाती है। राय सरकार ने सैनेटरी नैपकिन कम कीमत पर उपलब्ध करने की योजना संचालित की है। बचों को कुपोषण से बाहर निकालने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अति कुपोषित बचों की उचित देखरेख के लिए गोद योजना शुरू की गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों के बचों को सप्ताह में दो दिन नि:शुल्क दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। मुयमंत्री ने महिला छात्रावास परिसर का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहां आवश्यक उपकरण व अन्य सुविधाएं उपलब्घ कराने की घोषणा की। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर के अंतर्गत सभी प्रकार की हिंसा से पीडि़त महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर अस्थायी आश्रय, पुलिस-डेस्क, विधि सहायता, चिकित्सा एवं काउन्सलिंग की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। इसका उद्देश्य एक ही छत के नीचे हिंसा से पीडि़त महिलाओं एवं बालिकाओं को एकीकृत रूप से चिकित्सा, विधिक, मनौवैज्ञानिक सहायता करना है। इस अवसर पर विधायक खजानदास, सचिव सौजन्या, निदेशक झरना कमठान भी उपस्थित रहीं।

You may have missed

Advertisement