Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

काफलीगैर में धूमधाम से मना हिंदी दिवस 

बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने स्वरचित कविताओं के माध्यम से हिंदी के महत्व को बताया। उन्होंने काव्य पाठ और निबंध प्रतियोगिताओं में भी भागीदारी की। विजेता बचों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए। हिंदी दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य राजीव निगम ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे देश में विभिन्न भाषाएं व बोलियां बोली जाती हैं, लेकिन हिंदी को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्रभाषा का दर्जा दिया गया है। सबको इसका समान करना चाहिए। इस अवसर पर हुई काव्य पाठ प्रतियोगिता में दिव्यांशु गुरुरानी ने पहला, मीनाक्षी रौतेला ने दूसरा और नेहा रौतेला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रियंका आर्या, सुमित कुमार और कविता आर्या व सीनियर वर्ग में गौरव डंगवाल, सरिता और नेहा रौतेला को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश कुमार मेहता व संजय सिंह जनौटी ने किया। यहां दलवीर सिंह दानू, उमेश चंद्र सती, मोहन सिंह रौतेला, रमेश सिंह नेगी, बलवीर सिंह बिष्ट, चंपा रौतेला आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement