Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 12, 2026

डिनौला की कविता ने जीती मेहंदी प्रतियोगिता

बागेश्वर। खरही एकता मंच ने 12 साल से अधिक उम्र की बालिकाओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता कराई। क्षेत्र के कई गांवों से प्रतिभागियों ने इसमें भागीदारी की। डिनौला गांव की कविता कांडपाल ने सबसे अधिक आकर्षक मेहंदी रचाकर प्रतियोगिता को अपने नाम किया। उन्हें मंच की ओर से नगद पुरस्कार दिया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में सिमस्यारी, नाघर, सरना, भटखोला, डिनौला, उडेरखानी आदि गांवों से बालिकाओं ने भागीदारी की। हर प्रतिभागी को मेहंदी रचाने के लिए 30 मिनट का समय दिया गया। काव्या, अनिल कुमार और सुरेश लाल ने सभी प्रतिभागियों की रचाई मेहंदी का बारीकी से निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने कविता को विजेता घोषित किया। दूसरे स्थान पर भटखोला की सपना पंत रही। उडेरखानी की प्रियंका ने तीसरा, डिनौला की तनुजा कांडपाल ने चौथा और सिमस्यारी की योति ने पांचवा स्थान हासिल किया। विजेताओं को मंच की ओर से नगद पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर गोविंद कुमार, ममता, पुष्पा पंत, विद्या भट्ट, चनुली देवी, नीलम, संजय कुमार, जय दत्त पंत आदि ने सहयोग दिया।

Advertisement