स्मैक तस्करों की सरगना रेशमा स्मैक के साथ गिरतार
काशीपुर। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों से हल्द्वानी मिलने जा रही महिला सरगना को गिरतार कर उसके कब्जे से स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बीते बुधवार की रात पुलिस ने गंगेबाबा रोड पर इनोवा कार नंबर यूके 07-4219 की घेराबंदी कर छह तस्करों को पकड़ उनके कब्जे से पांच लाख रुपये मूल्य की 85 ग्राम स्मैक बरामद की थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह पिछले काफी समय से स्मैक तस्करी का काम कर रहे हैं। वह गंगेबाबा रोड निवासी रेशमा पत्नी अजहर के साथ स्मैक लेने मुरादाबाद गये थे। जहां उन्होंने रिफाकत नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदी। बताया कि रेशमा रिफाकत से और स्मैक लेने मुरादाबाद रुक गई थी। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि रेशमा पकड़े गये तस्करों से मिलने हल्द्वानी जेल जा रही है। इस पर पुलिस ने रेशमा को गिरतार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने घर पर स्मैक छिपाकर रखी है। पुलिस ने रेशमा की निशानदेही पर 16.77 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर लिया है।
