March 13, 2026

पूजा आर्या बनीं नैनीताल की डांडिया क्वीन 

नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब के संयोजन में हुए डांडिया महोत्सव के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। इसमें नगर की पूजा आर्या डांडिया क्वीन चुनी गईं। इसका आयोजन हैप्पी होम के सहयोग से किया गया। उच शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत भारद्वाज व हैप्पी अटवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। महोत्सव के तहत साक्षी लोहनी को बेस्ट ड्रेस, रजनी चौधरी को नॉन स्टॉप डांसर, मीनाक्षी आर्या को बेस्ट वैलरी का खिलाब दिया गया। शुचि जोशी, मल्लिका साह व नितिका बोरा को बेस्ट कलरफुल क्वीन का खिताब दिया गया। रूही व सोहेल बेस्ट कपल चुने गए। लकी ड्रॉ में साक्षी लोहनी, साक्षी मिश्रा, प्रिया आर्या, रानी साह, कविता त्रिपाठी, ममता जोशी, दिव्या साह, आभा साह, योति वर्मा, रानी सर्वोदय व सीमा सेठ अ‌‌व्वल रहे। निर्णायकों में दीप्ती रावत भारद्वाज व दीपिका पारीक शामिल रहीं। संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया। क्लब अध्यक्ष आशा पांडे ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक दिव्या साह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मीनू बुधलाकोटी, पल्लवी, विनीता पांडे, आरती बिष्ट, सोनी साह, दीपिका बिनवाल, गीता साह, मंजू बिष्ट, गीता पांडे, रेखा पंत, मीनाक्षी जोशी आदि मौजूद रहीं।