March 3, 2026

SOG की सूचना पर वाहन चैकिंग के दौरान 56 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ कोतवाली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त किया गिरफ्तार

 

बागेश्वर। श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी पुलिस अधीक्षक महोदया बागेश्वर के आदेशानुसार* आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत *श्री महेश चंद्र जोशी पुलिस उपाधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में* आज दिनांक: 03-10-2019 को SOG की सूचना पर वाहन चैकिंग के दौरान थाना कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति कमल सिंह डंगवाल पुत्र श्री सज्जन सिंह डंगवाल निवासी- PWD कॉलोनी, थाना व जिला बागेश्वर उम्र- 25 वर्ष को कुल 56 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (MCDowells No-1 celebration XXX Rum,Soulmate Blu Whisky) मय अल्टो कार वाहन सं-UK-02-TA-1413 के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना कोतवाली में एफ0आई0आर0 न0- 133/19 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

 

You may have missed